नागपुरी कहानी :- हिंदी में Nagpuri Kahani in hindi Part - 2

  नागपुरी कहानी पार्ट - 2 

नोट :-  इसमें आप नागपुरी भाषा की कहानियों को हिंदी में पढ़ और समझ सकते हैं। इन कहानियों को पूरा पढ़े और इससे जुड़े हुए प्रश्नोत्तरी को हल करे जिससे आपकी झारखण्ड राज्य से सम्बंधित सभी प्रतियोगिता परीक्षा में नागपुरी भाषा के ज्ञान का फायदा मिल सके। यह कहानी  JSSC.  झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के पेपर 2 के सिलेबस पर आधारित हैं। 


छोटकी बोहरिया  ( छोटी बहु )


  • एक राजा के सात बेटे थे। 
  • सभी की शादी करवाते -करवाते राजा गरीब हो गया और सभी मेहनत मजदूरी करने लगे। 



  • घर में खाना बनाने के लिए कोई एक बहु को रुकना पड़ता था। 
  • पहले दिन बड़ी बहु, दूसरे दिन मंझली बहु और तीसरे दिन संझली बहु ने खाना बनाया। 
  • अंत में सबसे छोटी बहु ने खाना बनाया।  उसने खाने में रोटी और सब्जी बनाया।  खाना खाकर सभी खुश हो गए और खाना बनाने की जिम्मेदारी उसे ही सौप दिया। 
  • बाद में सब गोतनी ( बाकि बहु ) छोटी बहु से ईर्ष्या करने लगी और उसकी झूठी अफवाह ( डायन कह कर ) फैलाकर घर से निकलवा दिया। 
  • छोटी बहु जब सोई थी तो उसके पति ने उसे जंगल में छोड़ दिया।  
  • जब छोटी बहु की निंद खुली तो उसने देखा पोखईर ( पोखरा ) में एक आदमी कपड़ा धो रहा था। 
  • बाद में छोटी बहु, रानी के महल में दासी का काम करने लगी। 
  • महल में छोटी बहु और एक सहयोगी दासी ने एक साथ बच्चें को जन्म दिया।  छोटी बहु का बेटा और दासी की बेटी हुई। 
  • छोटी बहु के बेटे के मुँह से लार टपक रही थी जिस कारण दासी ने उसे सोना चाँदी की लालच में अपनी बेटी से बदलने की कोशिश की।  
  • बेटे का नाम सोनबरिस रखा गया।  दासी द्वारा 


  • छोटी बहु अपने बेटे को खोजते -खोजते महल पहुंच गई जब सारी बात रानी को पता चली तो दासी को महल से निकल दिया गया। 
  • एक दिन छोटी बहु के परिवार वाले मुसीबत में घूमते -घूमते महल पहुंचे तब छोटी बहु ने उन्हें पहचान लिया और सब एक साथ रहने लगे। 


महत्वपूर्ण प्रश्न :-

1. छोटी बहु कहानी में राजा के कितने बेटे थे ?

  • पांच 
  • छः 
  • सात 
  • आठ 

उत्तर - सात 

2. "छोटी बहु " लोककथा में उसके बच्चे के मुँह से क्या गिर रहा था ?

  • पानी 
  • लार 
  • नाक 
  • इनमे से कोई नहीं 

उत्तर - लार 

3. दूसरे दिन किसने घर में खाना बनाया ?

  • बड़ी बहु 
  • छोटी बहु 
  • मंझली बहु 
  • संझली बहु 

उत्तर - मंझली बहु 

4. छोटी बहु लोककथा में चोरनी दासी को महल और नगर से निकालने के बाद छोटी बहु को क्या बनाया गया ?

  • दासी 
  • चोर 
  • रानी 
  • भिखारी 

उत्तर - रानी 

5. छोटी बहु कहानी के कहानीकार निम्न में से कौन हैं ?

  • पीटर शांति नवरंगी 
  • हनुमान सिंह 
  • रघुनाथ सिंह 
  • इनमे से सभी 

उत्तर - पीटर शांति नवरंगी 

6. सबसे छोटा बेटा जंगल में किसको छोड़ कर घर वापस आ जाता हैं ?

  • बड़ी बहु 
  • मंझली बहु 
  • छोटी बहु 
  • इनमे से कोई नहीं 

उत्तर - छोटी बहु 

7. छोटी बहु किस बच्चे को जन्म दिया था ?

  • हिरन का बच्चा 
  • बेटा 
  • बेटी 
  • खरगोश का बच्चा 

उत्तर - बेटा 

8. छोटी बहु कहानी में कुल कितने पात्र हैं ?

  • 15 
  • 16 
  • 17 
  • 18 

उत्तर - 16 

9. छोटी बहु के बेटे का नाम सोन बइरसा किसने रखा था ?

  • राजा 
  • रानी 
  • छोटी बहु 
  • दासी 

उत्तर - दासी 

10. छोटी बहु लोककथा में दूसरे दिन कौन सी बहु घर में खाना बनाने के लिए रूकती है ?

  • बड़ी बहु 
  • छोटी बहु 
  • मंझली बहु 
  • संझली बहु 

उत्तर - मंझली बहु 



नवाचाँद और गोपीचाँद 


  • एक राजा के दो बेटे थे,  नवाचाँद और गोपीचाँद। 
  • राजा की मृत्यु हो गयी और उसकी रानी सती हो गयी। 
  • दोनों भाई भीख मांगते -मांगते एक राज्य में गए जहाँ वे एक विधवा बुजुर्ग के घर पर ठहरे। 


  • उस राज्य में एक राक्षस रहता था सभी लोग उससे डरते थे। 
  • यह देख कर बड़े भाई ने जड़ी -बूटी कर रास्ते में मंतर फूक दिया जिसे सुनकर राक्षस डर गया और उस दिन नहीं आया। 
  • अगले दिन राजा ने घोषणा करवा दिया कि जो भी उस राक्षस को मारेगा उससे अपनी बेटी की शादी क्र देंगे और आधा राज्य उसे दे देंगे। 
  • इसके बाद दोनों भाई उस राक्षस को मार देते है और उसका नाक , कान , जीभ , उँगली और आँख को अपने साथ ले आते हैं। 
  • अगले दिन एक कुम्हार उस राक्षस को मरा हुआ देखकर उसे पीटने लगता हैं जिससे यह अफवाह फैल जाती हैं कि कुम्हार ने राक्षस को मारा। 
  • राजा कुम्हार को बुलावा भेजा और अपनी बेटी से शादी और आधा राज्य सौपने की बात कहीं। 
  • सच्चाई पता चलने के बाद राजा गोपीचाँद ( छोटे भाई ) से अपनी बेटी की शादी करवा देता हैं और दोनों भाई को अलग -अलग महल दे देता हैं। 
  • एक दिन नवाचाँद , गोपीचाँद के महल आता हैं और छोटी बहु को देख कर मोहित हो जाता है और उसे पाने के लिए अपने भाई को शिकार के लिए जंगल लेकर जाता हैं और उसे मार देता हैं। 
  • गोपीचाँद की लाश को कोरकोटा पत्ते में ढक कर वह महल आता हैं। 
  • गोपीचांद के लाश के साथ रानी भी सती हो जाती हैं जिसे देख कर नवाचाँद साधु बन जाता हैं और भीख मांगने लगता हैं। 
  • कुछ समय बाद जब महादेव -पार्वती यहाँ आते हैं तो उन्हें फिर से जिन्दा कर देते हैं। 
  • एक दिन नवाचाँद भीख मांगते -मांगते गोपीचाँद के महल आता हैं तो गोपीचाँद उसे पहचान लेता हैं और तीनों खुशी -ख़ुशी वहां रहने लगते हैं। 


महत्वपूर्ण प्रश्न :-

1. नवाचाँद और गोपीचाँद  कहानी  में राजा के कितने बेटे थे ?

  • एक 
  • दो 
  • तीन 
  • चार 

उत्तर - दो 

2. नवाचाँद और गोपीचाँद कहानी में छोटे भाई की शादी होने के बाद वह कहा रहने लगता हैं ?

  • गांव में 
  • शहर में 
  • महल में 
  • जंगल में 

उत्तर - महल में 

3. राजा में कुम्हार को ईनाम के रूप में क्या दिया ?

  • एक गाय 
  • एक बकरी 
  • एक हाथी 
  • एक घर 

उत्तर - एक बकरी 

4. छोटे भाई की शादी के बाद बड़ा भाई कहा रहने लगा ?

  • जंगल में 
  • महल में 
  • शहर में 
  • इनमे से कोई नहीं 

उत्तर - महल में 

5. नवाचाँद और गोपीचाँद लोककथा में राजा की बेटी की शादी किसके साथ होती हैं ?

  • नवाचांद से 
  • गोपीचांद से 
  • कुम्हार से 
  • राक्षस से 

उत्तर - नवाचांद से 

6. नवाचाँद और गोपीचाँद नामक लोककथा के रचनाकार कौन हैं ?

  • प्रफुल्ल कुमार राय 
  • फादर पीटर शांति नवरंगी 
  • उमेश नन्द तिवारी 
  • गिरिधारी राम गंझू 

उत्तर - फादर पीटर शांति नवरंगी

7.  नवाचाँद और गोपीचाँद नामक लोककथा में दोनों भाई किनके घर में रुकते हैं ?

  • राजा के महल में 
  • मुखिया के घर में 
  • बुढ़ी औरत के घर में 
  • जंगल में 

उत्तर - बुढ़ी औरत के घर में 


झारखण्ड राज्य से सम्बंधित जानकारी के लिए अभी पढ़े :- . . . .  

झारखण्ड की जीवन रेखा नदियाँ   https://www.goeasy2learn.com/2020/07/jharkhand-state-ki-nadiya.html

झारखण्ड के विश्व विख्यात जलप्रपात https://www.goeasy2learn.com/2020/07/wfall.html

झारखण्ड में हुए प्रमुख जनजाति विद्रोह व आंदोलन  https://www.goeasy2learn.com/2020/07/andoln.html

झारखण्ड से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान https://www.goeasy2learn.com/2020/07/s60.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ