Jharkhand GK in hindi
3 Steps - Simple, Moderate and Hard
![]() |
Jharkhand GK in Hindi |
Simple सरल
1. झारखण्ड में कौन सा स्थान झरनों का शहर नाम से जाना जाता हैं ?
उत्तर - राँची
- ( झारखण्ड के रांची जिले में सबसे ज्यादा जलप्रपात होने के कारण इसे झरनो का शहर कहा जाता हैं यहाँ के प्रमुख जलप्रपात हैं - जोन्हा , दशम , शेरका , सुनुआ , हुंडरू इत्यादि। )
2. झारखण्ड के किस जिले में प्रसिद्ध सारंडा जंगल स्थित हैं ?
उत्तर - पश्चिमी सिंहभूम
- ( पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला हैं इसका अधिकांश भूभाग जंगलों तथा पहाड़ों से घिरा हुआ हैं इसमें स्थित एक प्रमुख वन क्षेत्र का नाम सारंडा वन क्षेत्र हैं। )
3. राजमहल शहर झारखण्ड के किस जिले में स्थित हैं ?
उत्तर - साहिबगंज
- ( राजमहल शहर झारखण्ड के साहिबगंज जिले में स्थित हैं जिसे मुग़ल बादशाह अकबर ने बनवाया था। राजमहल संथाल परगना का भाग हैं जिसे प्राचीन समय में नरिखंड - कांकजोल कहा जाता था राजमहल नाम मध्यकाल में दिया गया। )
4. झारखण्ड के पहले मुख्यमंत्री किसे बनाया गया था ?
उत्तर - बाबू लाल मरांडी
- ( 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में बाबू लाल मरांडी ने शपत ग्रहण किया। बाबू लाल मरांडी मुख्यमंत्री बनने के दौरान विधानसभा के सदस्य नहीं थे और क्योंकि हम जानते हैं मुख्यमंत्री को बिधानसभा के किसी भी सदन का सदस्य होना अनिवार्य हैं इस कारण मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने रामगढ में उपचुनाव लड़ा और जीत कर मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे। बाबू लाल मरांडी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे पर वर्तमान में उन्होंने नई पार्टी झारखण्ड विकास मार्चा की स्थापना की हैं। )
5. झारखण्ड में कुल कितने जिले हैं ?
उत्तर - 24
- ( झारखण्ड में कुल 24 जिले हैं। झारखण्ड निर्माण के समय कुल 18 जिले थे जो 2001 में 4 नए जिले लातेहार , सिमडेगा , सरायकेला खरसावा और जामताड़ा का निर्माण हुआ तथा 2007 में 2 नए जिले रामगढ और खूंटी का निर्माण किया गया। )
6. भगवान बिरसा मुंडा का जन्म किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर - 1875
- ( भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को खूंटी के उलिहातू ग्राम में हुआ था। बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता हैं। )
बिरसा मुंडा के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करे----- https://www.goeasy2learn.com/2020/07/famous-person-of-jharkhand.html
7. दामोदर नदी को और किस नाम से जाना जाता हैं ?
उत्तर - बंगाल का शोक
- ( दामोदर नदी झारखण्ड की सबसे लम्बी नदी हैं जिसकी लम्बाई झारखण्ड में 290 किलोमीटर हैं बंगाल में प्रवेश करने के बाद ये हुगली नदी में जा कर मिल जाती हैं। दामोदर नदी के कारण पहले के समय में बंगाल में हर साल भारी बाढ़ आता था जिसके कारण इसका नाम बंगाल का शोक रखा गया। )
8. झारखण्ड के किस जिले को भारत की अभ्रक राजधानी कहा जाता है ?
उत्तर - कोडरमा
- ( झारखण्ड के कोडरमा जिले को भारत की अभ्रक राजधानी कहा जाता हैं क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा मात्रा में अभ्रक प्राप्त होता हैं इसमें मिलने वाली अभ्रक रूबी अभ्रक के नाम से जानी जाती हैं। )
Moderate मध्यम
1. तोपचांची वन्य जीव अभ्यारण्य झारखण्ड के किस जिले में स्थित हैं ?
उत्तर - धनबाद
- ( तोपचांची वन्य जीव अभ्यारण्य की स्थापना 1978 में धनबाद जिले में हुई थी यह अभ्यारण्य तेंदुए के संरक्षण के लिए जाना जाता हैं। यहाँ तोपचांची जलप्रपात भी स्थित हैं यहाँ अनेक पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं। )
2. किसने अलग झारखण्ड की मांग को लेकर 'लालखण्ड' का नारा दिया था ?
उत्तर - ए के रॉय
3. झारखण्ड का कौन सा शहर झारखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाती हैं ?
उत्तर - देवघर
- ( देवघर जिले संथाल परगना प्रमंडल में स्थित हैं। यहाँ प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर स्थित हैं। )
4. झारखण्ड स्वायतशासी परिषद की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर - 9 अगस्त 1995
- ( झारखण्ड स्वायत्तशासी परिषद् की स्थापना 9 अगस्त 1995 को हुआ था जिसके अध्यक्ष - शिबू सोरेन और उपाध्यक्ष - सूरज मंडल थे। )
5. निम्नलिखित में से किस खनिज का उत्पादन झारखण्ड में नहीं होता हैं ?
उत्तर - पेट्रोलियम
- ( झारखण्ड में सबसे ज्यादा कोयला , प्राइम कोकिंग कोल , यूरेनियम , पायराइट आदि पाया जाता हैं। )
6. झारखण्ड का एक मात्र छावनी बोर्ड कहा स्थित हैं ?
उत्तर - रामगढ
- ( झारखण्ड का एक मात्र सेना का छावनी बोर्ड रामगढ जिले में स्थित है जिसके स्थापना 1780 में हुआ था। )
7. झारखण्ड का प्रसिद्ध छिन्मस्तिका मंदिर कहा स्थित हैं ?
उत्तर - रामगढ़ में
8. झारखण्ड में मंदिरों का गांव के नाम से किस स्थान को जाना जाता हैं ?
उत्तर - मलूटी
- ( मलूटी गांव दुमका जिले में स्थित हैं। यहाँ बहुत सारे प्राचीन मंदिर स्थित होने के कारण इसे मंदिरों का गांव कहा जाता हैं। इन मंदिरों को निर्माण पाल वंशी शासको ने करवाया था। )
Hard कठिन
1. छोटानागपुर उन्नति संघ के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर - जुएल लकड़ा
- ( झारखण्ड में छोटानागपुर उन्नति संघ की स्थापना 1915 में जुएल लकड़ा के द्वारा की गयी थी। )
2. भारतीय लाह अनुसंधान केंद्र कहा स्थित हैं ?
उत्तर - नामकुम रांची
- ( लाह उत्पादन में झारखण्ड देश में पहले स्थान पर हैं यहाँ देश के कुल लाह उत्पादन का 50 प्रतिशत झारखण्ड से प्राप्त होता हैं। 1924 में नामकुम रांची में भारतीय लाह अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गयी थी इसका नाम बदल कर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेचुरल रेजिन एंड गम्स कर दिया गया हैं। )
3. भारत तथा झारखण्ड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल कौन हैं ?
उत्तर - द्रोपदी मुर्मू
- ( द्रोपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज में हुआ था। द्रोपदी मुर्मू झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल हैं। द्रोपदी मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने दिलाया था। झारखण्ड में सबसे अधिक समय तक राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड भी द्रोपदी मुर्मू के ही नाम हैं। )
4. अर्जुन मुंडा सरकार में हेमंत सोरेन किस पद पर थे ?
उत्तर - उप मुख्यमंत्री
- ( अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान हेमंत सोरेन झारखण्ड के उप मुख्यमंत्री के पद पर स्थापित थे। बाद में 2009 में हेमंत सोरेन झारखण्ड के 9 वें मुख्यमंत्री बने। )
5. झारखण्ड के किस किले को बंगाल का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं ?
उत्तर - तेलियागढ़ का किला
- ( तेलियागढ़ किला झारखण्ड के साहेबगंज जिले में स्थित राजमहल पहाड़ी में स्थित है। यह बंगाल झारखण्ड के बॉर्डर पर स्थित हैं इस कारण इसे बंगाल का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं। )
6. झारखण्ड के किस हस्ती को सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया ?
उत्तर - अलबर्ट एक्का
- ( 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए लांस नायक अलबर्ट एक्का को भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया। अलबर्ट एक्का के नाम पर झारखण्ड में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार दिया जाता हैं। )
7. पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल कितने प्रखंड हैं ?
उत्तर - 11
- ( पूर्वी सिंहभूम जिले का गठन 1990 में हुआ इस समय यहाँ 9 प्रखंड थे परन्तु वर्तमान में यहाँ कुल 11 प्रखंड स्थित हैं। )
8. झारखण्ड में कितने स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान हैं ?
उत्तर - 3
- ( झारखण्ड में 23 अप्रैल 2001 को राज्यपाल प्रभात कुमार के मंजूरी से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था किया गया - ग्राम पंचायत , पंचायत समिति और जिला पंचायत परिषद। )
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित जानकारी के लिए अभी पढ़े :- . . . .
- झारखण्ड की जीवन रेखा नदियाँ https://www.goeasy2learn.com/2020/07/jharkhand-state-ki-nadiya.html
- झारखण्ड के विश्व विख्यात जलप्रपात https://www.goeasy2learn.com/2020/07/wfall.html
- झारखण्ड में हुए प्रमुख जनजाति विद्रोह व आंदोलन https://www.goeasy2learn.com/2020/07/andoln.html
- झारखण्ड से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान https://www.goeasy2learn.com/2020/07/s60.html
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.
Emoji