कोशिका Cell :-
- जीवन की सबसे छोटी इकाई को कोशिका कहते हैं। अर्थात जीवन की मूल संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
- इसकी खोज रॉबर्ट हुक ( Robert Hooke ) ने वर्ष 1665 में की थी।
कोशिका की खोज कैसे की गयी :-
- रॉबर्ट हुक ने एक प्रयोग किया जिसके तहत उन्होंने पेड़ की एक छाल का पतला सा हिस्सा लिया। उस पतले पेड़ की छाल को रॉबर्ट हुक ने स्वयं के द्वारा बनाये गए सूक्ष्मदर्शी से देखा तो उन्हें मधुमक्खी के छत्ते के समान आकृतियाँ नजर आयी इन्ही आकृतियों को उन्होंने Cell नाम दिया अर्थात " कोशिका " कहा।
कोशिका की संख्या के अनुसार कोशिका के दो प्रकार होते हैं -
एक कोशिकीय जीव (Uni cellular organisms) -
- बहुत सारे जीवों में केवल एक कोशिका होती हैं तो इस प्रकार के जीवों को एक कोशिकीय जीव कहते हैं।
- जैसे - जीवाणु Bacteria, यीस्ट Yeast, अमीबा Amoeba आदि।
- बहुत सारे जीवों में एक से ज्यादा कोशिकाएं होती हैं तो इस प्रकार के जीवों को बहु कोशिकीय जीव कहते हैं।
- जैसे - मनुष्य Human, जीव -जंतु Animal, पेड़ - पौधे Plants आदि।
कोशिका के प्रकार -
- कोशिका दो प्रकार के होते हैं। पहला - प्रोकैर्योटिक सेल और दूसरा यूकैर्योटिक सेल।
प्रोकैर्योटिक सेल Prokaryotic Cell :-
- प्रोकैर्योटिक कोशिका सबसे पुरानी कोशिका हैं।
- इनकी कोशिका में प्राप्त होने वाले केन्द्रक को परिभाषित नहीं किया जा सकता क्योंकि ये सही से विकसित नहीं हुए होते हैं।
- प्रोकैर्योटिक कोशिका काफी साधारण और आकार में छोटे होते हैं।
- प्रोकैर्योटिक कोशिका वाले जीव एक कोशिकीय होते हैं।
- जैसे - जीवाणु , आर्किया , साइनोबैक्टीरिया आदि।
यूकैर्योटिक सेल Eukaryotic Cell :-
- यह माना जाता हैं कि यूकैर्योटिक कोशिका, प्रोकैर्योटिक कोशिका से ही विकसित होकर बने हैं।
- इनकी कोशिका में प्राप्त होने वाले केन्द्रक को परिभाषित किया जा सकता क्योंकि ये सही से विकसित हो चुके होते हैं।
- यूकैर्योटिक कोशिका काफी जटिल और आकार में बड़े होते हैं।
- यूकैर्योटिक कोशिका वाले जीव एक कोशिकीय और बहु कोशिकीय दोनों होते हैं।
- जैसे - मनुष्य , जीव जंतु , पेड़ पौधे आदि।
कोशिका की संरचना :-
कोशिका भित्ति (Cell Wall) -
- कोशिका की सबसे बाहरी परत एक ठोस आवरण की बनी होती हैं जिसे कोशिका भित्ति कहा जाता हैं यह कोशिका को बाहरी वातावरण से सुरक्षा प्रदान करता हैं।
- कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं जंतु कोशिका में नहीं।
- पादपों (Plants) में पाई जाने वाली कोशिका भित्ति सेल्यूलोस (Cellulose) की बनी होती हैं।
![]() |
Cell Structure |
प्लाज्मा झिल्ली (Plasma membrane) -
- कोशिका भित्ति के बाद कोशिका की सबसे बाहरी परत प्लाज्मा झिल्ली की होती हैं यह न तो ठोस होता हैं न तरल और न ही गैस होता हैं यह प्लाज्मा अवस्था में होने के कारण इसे प्लाज्मा झिल्ली कहा जाता हैं।
- प्लाज्मा झिल्ली कुछ खास चीजों को ही अपने में से गुजरने देता हैं इस कारण इसे Selectively permeable membrane कहा जाता हैं।
केंद्रक (Nucleus) -
- इसे कोशिका का मस्तिष्क भी कहा जाता हैं।
- यह कोशिका के सम्पूर्ण भाग को कंट्रोल करता हैं।
- केन्द्रक के अंदर किसी कोशिका के अनुवांशिक जानकारियाँ (Genetic Information) स्टोर रहते हैं और यह क्रोमोजोम (Chromosome) के रूप में स्टोर रहते हैं।
- क्रोमोजोम में DNA उपस्थित होता हैं जिसका पूरा नाम Deoxy-ribo Nucleic Acid होता हैं।
गॉल्गी बॉडी (Golgi body) -
- यह कोशिका के अंदर बैग की तरह होता हैं जो भोजन को स्टोर करके रखता हैं।
इन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic Reticulum) -
- इसका मुख्य काम भोजन को एक जगह से दूसरे जगह (Food Transport) पहुँचाना हैं।
- इसकी आकृति नली (tube) के समान होती हैं जिससे होकर भोजन तथा प्रोटीन कोशिका के सभी अंगो तक पहुंचते हैं।
- यह दो प्रकार के होते हैं - पहला - स्मूथ इन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम और दूसरा - रफ़ इन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम
* इनका मुख्य काम भोजन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना हैं।
रफ़ इन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम (Rough ER) -
* इसका मुख्य काम एंजाइम (Enzyme) का निर्माण करना हैं।
लाइसोसोम (Lysosomes) -
- इसे कोशिका का आत्महत्या की थैली (Suicide bag) भी कहा जाता हैं क्योंकि इसमें पाचक एंजाइम भरे होते है जो कोशिका के भोजन को पचाने का काम करते हैं यदि यह किसी कारण से टूट जाये तो यह कोशिका के अंगो को पचाना शुरू कर देते हैं और कोशिका की मृत्यु हो जाती हैं।
माइटोकांड्रिया (Mitochondria) -
- इसे कोशिका का पॉवर हाउस (Power House) कहा जाता हैं क्योंकि यह कोशिका के लिए भोजन का निर्माण करती हैं। माइटोकांड्रिया के पास स्वयं का DNA और राइबोसोम होता हैं जिसके कारण यह भोजन का निर्माण करने में सक्षम हैं।
लवक (Plastids) -
- यह केवल पादप कोशिकाओं में ही पाया जाता हैं जंतु कोशिकाओं में नहीं। इसमें भी स्वयं का DNA और राइबोसोम होता हैं अतः यह कोशिका के लिए भोजन बनाने में सक्षम होता हैं।
- लवक दो प्रकार के होते हैं। पहला - क्रोमोप्लास्ट और दूसरा - ल्यूकोप्लास्ट
क्रोमोप्लास्ट Chromoplasts -
- यह पौधों के रंग वाले भाग में उपस्थित होते हैं जैसे - पत्तियों , फलों , टहनियों आदि में उपस्थित होते हैं यह पौधों को कई रंग प्रदान करते हैं जैसे - हरा , लाल , पीला , बैगनी आदि रंग प्रदान करते हैं।
- क्रोमोप्लास्ट में एक पिग्मेंट होता है जिसे क्लोरोफिल Chlorophyll कहते हैं यह सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके पौधों के लिए भोजन का निर्माण करता हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहा जाता हैं।
ल्यूकोप्लास्ट Leucoplasts -
- यह पौधों के रंग हीन ( बिना रंग वाले भाग ) भाग में पाए जाते हैं इनका मुख्य काम भोजन को स्टोर करके रखना हैं।
कोशिका द्रव्य Cytoplasm :-
- प्लाज्मा झिल्ली की अंदर उपस्थित तरल पदार्थ को कोशिका द्रव्य कहा जाता हैं। इसमें तरल के साथ - साथ कोशिका के कई अंग भी उपस्थित होते हैं।
- अभी पढ़े :-
- 👉👉👉 एक महीने में परीक्षा कैसे पास करे ?
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Most Important MCQs :-
1. जीवन की मूल संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई किसे कहा जाता हैं ? ( The basic structural & functional unit of life is called ? )
- (a) उत्तक Tissue
- (b) कोशिका Cell
- (c) DNA
- (d) RNA
उत्तर Answer :- (b) कोशिका Cell
2. निम्नलिखित में से किसे कोशिका के आत्महत्या की थैली के रूप में जाना जाता हैं। ( Which of the following is known as the "Suicide bags" of cell? )
- (a) माइटोकांड्रिया Mitochondria
- (b) राइबोसोम Ribosome
- (c) लाइसोसोम Lysosomes
- (d) प्लाज्मा झिल्ली Plasma membrane
उत्तर Answer :- (c) लाइसोसोम Lysosomes
3. कोशिका के अध्ययन को क्या कहा जाता हैं ? ( Study of Cell is known as? )
- (a) Histology
- (b) Cytology
- (c) Virology
- (d) None
उत्तर Answer :- (b) Cytology
4. DNA का पूरा नाम क्या होता हैं ? ( DNA is known as ? )
- (a) Deoxy Nucleic Acid
- (b) Deoxy ribo Nucleic Acid
- (c) De-nucleic acid
- (d) All above
उत्तर Answer :- (b) Deoxy ribo Nucleic Acid
5. केंद्रक की खोज किसने की थी ? ( Nucleus was discovered by :-)
- (a) रॉबर्ट हुक Robert Hooke
- (b) डाल्टन Dalton
- (c) रॉबर्ट ब्राउन Robert Brown
- (d) None
उत्तर Answer :- (c) रॉबर्ट ब्राउन Robert Brown
- अभी पढ़े :- MCQs
- 👉सम्पूर्ण विज्ञान ONE LINER सामान्य ज्ञान - START👈
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.
Emoji