science gk question in hindi

science gk question in hindi :-

सम्पूर्ण विज्ञान ONE LINER सामान्य ज्ञान - 

 विभिन्न परीक्षाओ के लिए उपयोगी प्रश्नो का संग्रह।👇👇👇

1. थर्मामीटर के अंदर चमकने वाला पदार्थ क्या होता हैं ? पारा 
2. गामा किरणे किससे बनी होती है ? विद्युत् चुम्बकीय तरंगे
3. कार चालक की सुरक्षा के लिये प्रयोग में आने वाला वायु थैला (Air bag) में क्या होता है ? सोडियम एन्जाइट
4. जब दूध खट्टा हो जाता है तो उसका PH स्तर क्या होता है ? 6 से कम हो जाता है
5. किस विधि द्वारा पानी और शराब के मिश्रण को अलग किया जाता है ? आसवन विधि
6. पृथ्वी की सतह पर कौन सा तत्व सर्वाधिक पाया जाता है ? ऑक्सीजन
7. एक इलेक्ट्रान का द्रव्यमान कितना होता है ? 9.1 *10 ^ -31 किलो ग्राम
8. परमाणु सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया है ? जॉन डाल्टन
9. अल्फ़ा ,बीटा और गामा किरणों में किसकी बेधन क्षमता सर्वाधिक होती है ? गामा किरणों की
10. नाभिकीय रिएक्टर में अवशोषक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है ? बोरॉन और कैडमियम

11. हाइड्रोजन बम का अविष्कार किसने किया था ? एडवर्ड टेलर
12. भारत में सबसे अधिक कौन से प्रकार का कोयला पाया जाता है ? बिटुमिनस
13. आधुनिक आवर्त सारणी का जनक किसे कहा जाता है ? मोसले
14. आधुनिक आवर्त सारणी में बाये से दाये जाने पर संयोजी इलेक्ट्रान की संख्या में क्या परिवर्तन होता है ? संयोजी इलेक्ट्रोनो की संख्या 1 से बढ़ कर 8 हो जाती है
15. सबसे भारी तत्व कौन सा है ? ऑस्मियम
16. एक मात्र अधातु जो की द्रव अवस्था में होता है ? ब्रोमीन 
17. एप्सम साल्ट किसका अयस्क है ? मैग्नीशियम
18. जिप्सम किसका अयस्क है ? कैल्सियम
19. सभी अम्लों में कौन सा तत्व समान रूप से मौजूद होता है ? हाइड्रोजन
20. गेहूँ में कौन सा अम्ल पाया जाता है ? ग्लूटेमिक अम्ल
21. यूरिन का पीला रंग किसकी उपस्थिति से होता है ? यूरोक्रोम

22. दांत की सड़न को कम करने के लिए सभी टूथपेस्ट में कौन सा रसायन होता है ? फ्लोराइड
23. नाभिकीय रिएक्टर में विमन्दक और प्रशीतक के रूप में किसे प्रयुक्त किया जाता हैं ? D2O
24.  हजामत बनाने के लिए उपयुक्त दर्पण कौन सा है ? अवतल दर्पण
25. सिंदूर का रासायनिक घटक क्या हैं ? मरकरी  सल्फाइड
26. सोडियम क्लोराइड विलयन की PH  की स्वभाव क्या होगी ? न्यूट्रल 
27. हाइड्रोलिक ब्रेक किसके सिद्धांत पर आधारित हैं ? पास्कल 
28. दूध के घनत्व को मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता हैं ? लैक्टोमीटर 
29. प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक ऑब्जेक्ट से कम से कम कितनी दूरी होनी चाहिए ? 17 मीटर
30. भारत में सबसे पहले ह्रदय का सफल प्रत्यारोपण किस वर्ष हुआ ? 1994

31. रबर किसका बहुलक है ? आइसोप्रीन
32. रक्त चाप को मापने वाले उपकरण को क्या कहा जाता है ? स्पीगमोमैनोमीटर 
33. निकट दृस्टि दोष में किस लेंस का प्रयोग किया जाता है ? अवतल लेंस 
34. सबसे लम्बी कोशिका कौन सी है ? न्यूरॉन 
35. बैगन का रंग किस लवक के कारण होता है ? जैंथोसाइनिन 
36. टमाटर का लाल रंग किस लवक के कारण होता है ? लाइकोपीन 
37. छोटी माता रोग के लिए कौन सा विषाणु जिम्मेदार होता है ? वैरिसेला विषाणु 
38. न्यूमोनिया शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? फेफड़ा 
39. जीवाणु विज्ञान का पिता किसे कहा जाता है ? ल्यूवेन्हॉक 
40. नीबू का कैंकर रोग किस जीवाणु के कारण होता है ? जेंथोमोनास सिट्री 

41. हमारे शरीर में सोडियम की दैनिक आवश्यकता कितनी होती है ? 2.5 ग्राम प्रतिदिन 
42. मनुष्य के ह्रदय में कितने चैम्बर होते है ? चार चैम्बर 
43. सबसे बड़े श्वेत रक्त कणिका को किस नाम से जाना जाता है ? मोनोसाइट्स 
44. बच्चो में कुल कितनी हड्डिया होती है ? 300 
45. मनुष्य में सबसे छोटी हड्डी को क्या कहा जाता है ? स्टेपीस 
46. कोबाल्ट - 60 आमतौर पर विकिरण चिकित्सा में प्रयुक्त होता है क्योंकि यह उत्सर्जित करता है ? गामा किरणे 
47. रक्त स्राव को रोकने के लिए किस एलुमिनियम लवण का प्रयोग किया जाता है ? पोटाश एलम 
48. सिरका अम्ल में सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाये जाने पर कौन सी गैस मुक्त होती है ? कार्बन डाइऑक्सइड 
49. कौन लाल लिटमस को नीला लिटमस में परिवर्तित कर देता है ? क्षार 
50. हाइड्रो क्लोरिक अम्ल को और किस नाम से जाना जाता है ? म्युरिएटिक अम्ल 51. कैंसर के उपचार के लिए कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है ? रेडान 

52. धान के खेतो से कौन सी गैस मुक्त होती है ? मिथेन 
53. प्रथम विश्व युद्ध के समय किसका उपयोग रासायनिक अस्र के रूप में हुआ ? मस्टर्ड गैस 
54. किसके संचयन के कारण दौड़ने के बाद पैरो की मांसपेशियों में दर्द का अनुभव होता है ? लैक्टिक अम्ल 
55. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को क्या कहते है ? रेक्टिफायर 
56. ब्रम्हांड में सबसे अधिक मात्रा में कौन सा तत्व पाया जाता है ? हाइड्रोजन 
57. डिप्थीरिया शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है ? गला 
58. एस्कोर्बिक एसिड की कमी के कारण कौन सी बीमारी होती है ? स्कर्वी 
59. कोशिका के केन्द्रक के अलावा किस कोशिकांग में DNA होता है ? माइटोकांड्रिया 
60. मृत मछली से निकलने वाली दुर्गन्ध किस यौगिकों के कारण होती है ? अमीनो यौगिक 




यह सभी प्रश्न विगत वर्षो में किसी न किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं इस कारण ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण हैं। अतः आप इन दिए गए प्रश्नों का अभ्यास बार बार करे जिससे आपकी  सामान्य विज्ञान से सम्बंधित जानकारियां और भी ज्यादा से ज्यादा बढ़ सकें।

झारखण्ड राज्य से सम्बंधित परीक्षा JSSC, JPSC के लिए उपयोगी प्रश्नो का संग्रह। इसमें झारखण्ड राज्य के इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था से लेकर झारखण्ड राज्य की कृषि व संस्कृति से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। 

झारखण्ड सुपर 60   (Click here)...

 

( अगर प्रश्नों के उत्तर में किसी प्रकार की भी त्रुटि या सुझाव हैं तो हमें Comment करके बताये। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। )


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ