हम जानते है कि झारखण्ड भारत का 28 वां राज्य है (जम्मू कश्मीर केंद्र शासित बनने के बाद 27 वां राज्य ) जो बिहार के दक्षिण में और भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। झारखण्ड 5 राज्य से घिरा है जहा उत्तर में बिहार , दक्षिण में ओडिशा , पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश स्थित है। जिसमे बिहार से स्पर्श करने वाले जिले है -
गढ़वा ,पलामू ,चतरा ,हज़ारीबाग ,कोडरमा ,गिरिडीह ,देवघर ,दुमका ,गोड्डा और साहेबगंज। पश्चिम बंगाल से स्पर्श करने वाले जिले है - साहेबगंज ,पाकुड़ ,दुमका ,जामताड़ा ,धनबाद ,बोकारो ,रामगढ ,रांची ,सराईकेला खरसावां ,और पूर्वी सिंघभूम। ओडिसा से स्पर्श करने वाले जिले है - पूर्वी सिंघभूम ,सराईकेला खरसावां ,पश्चिमी सिंघभूम और सिमडेगा। छत्तीसगढ़ से स्पर्श करने वाले जिले है - सिमडेगा ,गुमला ,लातेहार ,और गढ़वा। झारखण्ड के दो जिले लोहरदगा और खूंटी भू आवेष्ठित जिले है। जिनकी सीमा न तो किसी राज्य को स्पर्श करती है और न ही समुद्र को। इन सभी जिलों में सबसे अधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला गढ़वा है जो बिहार ,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ को स्पर्श करता है। झारखण्ड एक भू आवेष्ठित राज्य है जिसकी सीमा न तो किसी देश को स्पर्श करती है और न ही समुद्र को। झारखण्ड राज्य से समुद्र तट की दूरी लगभग 90 किमी है।
झारखण्ड राज्य भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति 21°58’10” से 25°19 ’उत्तरी अक्षांश तथा 83°19’50”से 87°57’पूर्वी देशांतर के मध्य है। झारखण्ड का उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 380 किमी और पूर्व से पश्चिम की लम्बाई 463 किमी है। झारखण्ड राज्य कर्क रेखा पर स्थित है और कर्क रेखा झारखण्ड के 6 जिलों लातेहार ,गुमला ,लोहरदगा ,रांची ,रामगढ,और बोकारो से होकर गुजरती है।
वर्तमान झारखण्ड को 5 प्रमंडल (संभाग) , 24 जिले, 42 अनुमंडल और 260 ब्लॉक में बांटा गया है।
प्रमंडल
झारखण्ड में कितने प्रमंडल हैं ?
- 1. पलामू प्रमंडल
- 2. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
- 3. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
- 4. संथाल परगना प्रमंडल
- 5. कोल्हन प्रमंडल
जिला
झारखण्ड में कितने जिले हैं ?
No. |
जिला |
No. |
जिला |
1 |
गढ़वा जिला |
13 |
गिरिडीह जिला |
2 |
दुमका जिला |
14 |
सिमडेगा जिला |
3 |
पलामू जिला |
15 |
धनबाद जिला |
4 |
गोड्डा जिला |
16 |
रांची जिला |
5 |
लातेहार जिला |
17 |
बोकारो जिला |
6 |
साहिबगंज जिला |
18 |
खूंटी जिला |
7 |
चतरा जिला |
19 |
रामगढ़ जिला |
8 |
पाकुड़ जिला |
20 |
पूर्वी सिंघभूम जिला |
9 |
हज़ारीबाग जिला |
21 |
देवघर जिला |
10 |
लोहरदगा जिला |
22 |
पश्चिमी सिंघभूम जिला |
11 |
कोडरमा जिला |
23 |
जामताड़ा जिला |
12 |
गुमला जिला |
24 |
सरायकेला खरसावां |
अनुमंडल
झारखण्ड में कितने अनुमंडल हैं ?
No. |
अनुमंडल |
No. |
अनुमंडल |
1 |
गड़वा अनुमंडल |
22 |
जामताड़ा अनुमंडल |
2 |
नगर उटारी अनुमंडल |
23 |
दुमका अनुमंडल |
3 |
रंका अनुमंडल |
24 |
गोड्डा अनुमंडल |
4 |
मेदिनी नगर अनुमंडल |
25 |
साहेबगंज अनुमंडल |
5 |
हुसैनाबाद अनुमंडल |
26 |
राजमहल अनुमंडल |
6 |
छतरपुर अनुमंडल |
27 |
पाकुड़ अनुमंडल |
7 |
लातेहार अनुमंडल |
28 |
लोहरदगा अनुमंडल |
8 |
चतरा अनुमंडल |
29 |
गुमला अनुमंडल |
9 |
सिमरिया अनुमंडल |
30 |
बसिया अनुमंडल |
10 |
हज़ारीबाग अनुमंडल |
31 |
चैनपुर अनुमंडल |
11 |
बरही अनुमंडल |
32 |
सिमडेगा अनुमंडल |
12 |
कोडरमा अनुमंडल |
33 |
खूंटी अनुमंडल |
13 |
गिरिडीह अनुमंडल |
34 |
रांची अनुमंडल |
14 |
खोरी महुआ अनुमंडल |
35 |
बुंडू अनुमंडल |
15 |
डुमरी अनुमंडल |
36 |
घाटशिला अनुमंडल |
16 |
धनबाद अनुमंडल |
37 |
ढालभूम अनुमंडल |
17 |
चास अनुमंडल |
38 |
पश्चिमी सिंघभूम अनुमंडल |
18 |
बेरमो अनुमंडल |
39 |
चक्रधरपुर अनुमंडल |
19 |
रामगढ़ अनुमंडल |
40 |
जगन्नाथपुर अनुमंडल |
20 |
देवघर अनुमंडल |
41 |
सरायकेला अनुमंडल |
21 |
मधुपुर अनुमंडल |
42 |
चांडिल अनुमंडल |
जनगणना 2011 के अनुसार झारखण्ड राज्य की स्थिति --
झारखण्ड का कुल क्षेत्रफल 79,716 वर्ग किलो मीटर है जो भारत के कुल प्रतिशत का 2.42 % के बराबर है क्षेत्रफल की दृस्टि से झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला रांची और सबसे छोटा जिला लोहरदगा है। क्षेत्रफल की दृस्टि से झारखण्ड भारत का 15 वा बड़ा राज्य है।
झारखण्ड की कुल जनसँख्या 3,29,88,134 है जो भारत की कुल जनसँख्या का 2.72 % के बराबर है। जनसँख्या की दृस्टि से झारखण्ड के रांची ,धनबाद और गिरिडीह जिले प्रमुख है तथा सबसे कम जनसँख्या के लिए लोहरदगा ,खूंटी और सिमडेगा जिले प्रमुख है।
झारखण्ड की साक्षरता प्रतिशत 66.41 % के बराबर है। झारखण्ड का सबसे साक्षर जिला रांची 76 % , पूर्वी सिंघभूम और धनबाद है जबकि झारखण्ड का सबसे कम साक्षर जिला पाकुड़ 48 % ,साहेबगंज और गोड्डा जिले है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.
Emoji