झारखण्ड सुपर 60 /Jharkhand rajya se sambandhit Gyan



सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य ONE LINER सामान्य ज्ञान -
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित परीक्षा के लिए उपयोगी प्रश्नो का संग्रह। इसमें झारखण्ड राज्य के इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था से लेकर झारखण्ड राज्य की कृषि व संस्कृति से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। 

 1. ऐतरेय ब्राम्हण में झारखण्ड को किस नाम से जाना जाता है ? पुण्ड्र

2. सिंघभूम के सिंह वंश की पारिवारिक इतिहास ग्रन्थ को किस नाम से जाना जाता है ? वंश प्रभा लेखन

3. झारखण्ड में ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन इस वर्ष हुआ था ? 1667 ई में

4. संथाल जनजाति में विवाह को क्या कहकर सम्बोधित किया जाता है ? बापला

5. उरांव जनजाति में पाहन के सहयोगी को क्या कहा जाता है ? पनभरा

6. मुंडा जनजाति का कुल देवता किसे कहा जाता है ? खूट हंकार

7. पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई कितनी फ़ीट है ? 4480 फ़ीट

8. मुहम्मद बिन तुगलक और उसके सेनापति मालिक बया ने हज़ारीबाग पर कब अधिकार किया था ? 1340 ई में

9. इब्राहिम खां ने किस नागवंशी शासक को बंदी बनाकर ग्वालियर के किले में कैद किया था ? दुर्जन शाह को

10. नॉन रेगुलेशन डिस्ट्रिक्ट को बदलकर शिड्यूल डिस्ट्रिक्ट एक्ट कब लागु किया गया ? 1874 ई

11. झारखण्ड की तीसरी सर्वाधिक जनसँख्या वाली जनजाति कौन सी है ? मुंडा जनजाति

12. साक्षरता की दृस्टि से झारखण्ड के सबसे कम साक्षर जिले कौन से है ? पाकुड़ 48 %,साहेबगंज ,गोड्डा

13. कर्क रेखा झारखण्ड के किन किन जिलों से होकर गुजरती है ? लातेहार ,गुमला ,लोहरदगा ,रांची ,रामगढ़ ,बोकारो

14. कन्हर नदी झारखण्ड के किस जिले को छत्तीसगढ़ से अलग करती है ? लातेहार जिला

15. झारखण्ड की कौन सी नदी स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है ? स्वर्ण रेखा नदी

16. भुरभुरी नदी के साथ मिलकर मयूराक्षी नदी और किस नाम से जानी जाती है ? मोर नदी

17. उत्तरी कोयल नदी पर कौन सा जलप्रपात स्थित है ? बूढ़ा घाघ या लोधा घाघ

18. लाडला उदह गर्म जलकुंड झारखण्ड के किस जिले में स्थित है ? पाकुड़

19. झारखण्ड में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले कौन से है ? पश्चिमी सिंघभूम 1005 ,सिमडेगा ,खूंटी

20. झारखण्ड में अनुसूचित जाति जनसँख्या कितने प्रतिशत है ? 12 प्रतिशत

21. अलीवर्दी खां ने वर्ष 1740 में किसे रामगढ़ के राजा विष्णु सिंह पर आक्रमण के लिए भेजा था ? हिदायत अली

22. छोटानागपुर को अपने अधीन करने के लिए अकबर ने किसे भेजा ? अब्दुल रहीम खान खाना

23. फलगु नदी को और किस नाम से जाना जाता है ? अन्तः सलिला

24. झारखण्ड में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब से कब तक लगाया गया था ? 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009 तक

25. झारखण्ड विधानसभा में ST अनुसूचित जनजाति की लिए कितने सीट आरक्षित है ? 28 सीट

26. दाऊद खां जो बिहार का सूबेदार था उसने पलामू पर कब आक्रमण किया था ? 1660 ई

27. बादम के किले का निर्माण किस शासक ने करवाया था ? रामगढ़ नरेश हेमंत सिंह

28. झारखण्ड के किन किन जिलों में सभी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है ? गुमला व लोहरदगा

29. ग्राम पंचायत के गठन के लिए कितनी जनसँख्या की आवश्यकता होती है ? एक हज़ार

30.  जिला पंचायत के गठन के लिए कितने जनसंख्या की आवश्यकता होती है ? 50 हजार

31. भागवत पुराण में झारखण्ड को किस नाम से जाना जाता है ? किक्कट प्रदेश

32. चीनी यात्री हेनसांग ने अपनी किताब सी -यू -की में झारखण्ड को किस नाम से सम्बोधित किया है ? किलो नासु का लाना

33. पंचकोट के किले का निर्माण किस शासक के द्वारा करवाया गया था ? गोवँशी नरेश गोमुखी के द्वारा

34. मदन मोहन मंदिर का निर्माण किस शासक ने करवाया था ? यदुनाथ शाह

35. नवरतनगढ़ के किले का निर्माण किस शासक ने करवाया था ? दुर्जनशाल

36. कुरुख भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति कौन है ? निर्मल मिंज

37. झारखण्ड के वर्तमान (2020) विधानसभा अध्यक्ष कौन है ? रबीन्द्र नाथ महतो 

38. पिंड दान करने के लिए कौन सी नदी जानी जाती है ? फलगु नदी

39. धनबाद जिले में प्रवेश करने के ठीक पहले दामोदर नदी में कौन सी नदी आकर मिलती है ? जमुनिया नदी

40. झारखण्ड में ऑनलाइन नक्सा पास करने वाला पहला नगर पंचायत कौन सा है ? बुंडू पंचायत

41. झारखण्ड में कौन सी नदी बरसाती नदी की श्रेणी में नहीं आती है ? सोन नदी

42. झारखण्ड के वर्तमान (2020) पुलिस महानिदेशक कौन है ? एम वी राव 

43. मयूराक्षी नदी का उदगम किस स्थान से हुआ है ? त्रिकूट पर्वत

44. दामोदर नदी का उदगम किस जिले से हुआ है ? लातेहार

45. झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किस रंग के लिफाफे की शुरुआत की जिसका उपयोग न्यायालय के नोटिस को भेजने में किया जायेगा ? गुलाबी

46. समुद्र गुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में झारखण्ड को क्या कह कर सम्बोधित किया गया है ? मुरुण्ड

47. मानभूम के मान वंश के अत्याचार से तंग आकर कौन सी जनजाति यह स्थान छोड़कर पंचेत चली गयी ? शबर जनजाति

48. जफ़र खां की मृत्यु  के बाद जहाँगीर ने किसे बिहार का सूबेदार बनाया ? इब्राहिम खां

49. मुंडा जनजाति किस प्रजाति श्रेणी में आती है ? प्रोटो आस्ट्रोलॉइड

50. सिंहभूम के सिंह वंश की तेरहवी सदी के शाखा की स्थापना किसने किया ?  नारायण सिंह

51. झारखण्ड में सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले कौन से है ? धनबाद 909 ,रामगढ ,बोकारो

52. झारखण्ड के किन जिलों में दशकीय वृद्धि दर सबसे कम है ? धनबाद ,पूर्वी सिंघभूम ,बोकारो

53. झारखण्ड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? 2.42 प्रतिशत

54. सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल झारखण्ड के किस जिले में स्थित है ? हज़ारीबाग

55. पूर्वी भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना सिंदरी की स्थापना किस वर्ष हुई ? वर्ष 1951

56. करगाली कोल वाशनरी एशिया की सबसे बड़ी कोल वाशनरी केंद्र है यह झारखण्ड के किस जिले में स्थित है ? बोकारो

57. भारत का पहला ताम्बा कारखाना झारखण्ड के घाटशिला ,जिला पूर्वी सिंघभूम में किस वर्ष स्थापित किया गया था ? वर्ष 1924

58. कीनन स्टेडियम झारखण्ड के किस जिले में स्थित है ? जमशेदपुर

59. माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली झारखण्ड की सबसे उम्र दराज महिला कौन है ? प्रेम लता

60. झारखण्ड उच्च न्यायालय का भारत के कुल उच्च न्यायालय में कौन सा स्थान है ? 21 वा



                            यह सभी प्रश्न विगत वर्षो में किसी न किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं इस कारण ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण हैं। अतः आप इन दिए गए प्रश्नों का अभ्यास बार बार करे जिससे आपकी झारखण्ड राज्य से सम्बंधित जानकारियां और भी ज्यादा से ज्यादा बढ़ सकें। 

( अगर प्रश्नों के उत्तर में किसी प्रकार की भी त्रुटि या सुझाव हैं तो हमें Comment करके बताये। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। ) 


इनके उत्तर अभी जाने  :-👇👇



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ