पदार्थ ( Matter )
परिभाषा :- कोई भी वस्तु जो जगह ( स्थान ) घेरता है और जिसमें द्रव्यमान होता है उसे पदार्थ कहते है।
उदाहरण :- पेन ,बुक ,पानी ,वायु ,टेबल ,सोना ,चांदी ,हीरा आदि।
(नोट :- इसमें पदार्थ की तीनों अवस्थाएं शामिल है जो इस प्रकार है पहली अवस्था - ठोस अवस्था ,दूसरी अवस्था - द्रव अवस्था और तीसरी अवस्था - गैस अवस्था। )
पदार्थ के प्रकार :-
पदार्थ दो प्रकार के होते है - पहला शुद्ध पदार्थ और दूसरा अशुद्ध पदार्थ।
शुद्ध पदार्थ :-
वे पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने होते है या फिर दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु रासायनिक रूप से एक साथ जुड़े होते हैं उन्हें शुद्ध पदार्थ कहा जाता हैं।
जैसे - हीरा ,सोना ,पानी ,नमक ,शक़्कर ,चांदी आदि।
शुद्ध पदार्थ दो प्रकार के होते है :-
(1) तत्व
- वे पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने होते है उन्हें तत्व कहा जाता है।
- जैसे - हीरा ,सोना ,चांदी ,लोहा ,तांबा आदि।
(2) यौगिक
- वे पदार्थ जो दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं के रासायनिक रूप से एक साथ जुड़े होने के कारण बनते हैं उन्हें यौगिक कहा जाता है।
- ये अलग - अलग प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं और इनके परमाणुओं को सामान्य विधियों द्वारा अलग नहीं किया जा सकता हैं।
- जैसे - पानी ,नमक ,शक्कर ,आदि।
अशुद्ध पदार्थ
वे पदार्थ जो दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं के अनिश्चित मात्रा में मिलकर बने होते है उसे अशुद्ध पदार्थ कहते हैं।
मिश्रण
- वे पदार्थ जो दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं के अनिश्चित मात्रा में मिलकर बने होते है उसे मिश्रण कहते है।
- ये अलग - अलग प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं और इनके परमाणुओं को सामान्य विधियों द्वारा अलग किया जा सकता हैं।
- जैसे - हवा ,कोयला ,मिट्टी ,नमक और पानी का घोल ,चाय ,कॉफ़ी आदि।
पदार्थ के गुण :-
- पदार्थ छोटे - छोटे कणों से मिलकर बना होता हैं।
- पदार्थ के कण एक दूसरे पर आकर्षण बल लगाते हैं।
- पदार्थ के कणों के बीच में खाली स्थान होता हैं।
- पदार्थ के कण हमेशा गति करते हैं।
पदार्थ की अवस्था :-
पदार्थ की तीन अवस्थाएं होती हैं पहला - ठोस ,दूसरा - तरल ,और तीसरा - गैस।
ठोस अवस्था :-
- इस अवस्था में पदार्थ का आकर और आयतन दोनों ही निश्चित होता हैं।
- पदार्थ के कणों के मध्य लगने वाला आकर्षण बल का मान सर्वाधिक होता हैं।
- पदार्थ के कणों के बीच सबसे कम रिक्त स्थान होता हैं।
- जैसे - हीरा ,कोयला ,पत्थर ,पेन ,पुस्तक ,टेबल आदि।
तरल या द्रव अवस्था :-
- इस अवस्था में पदार्थ का आयतन तो निश्चित होता हैं लेकिन उसका आकर निश्चित नहीं होता हैं।
- पदार्थ के कणों के मध्य लगने वाला आकर्षण बल का मान ठोस पदार्थो से कम होता हैं।
- पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान ठोस पदार्थ से ज्यादा होता हैं।
- जैसे - पानी ,तेल ,चाय ,कॉफ़ी ,पेट्रोल आदि।
गैस अवस्था :-
- इस अवस्था में ना तो पदार्थ का आकर निश्चित होता हैं और ना ही उसका आयतन निश्चित होता हैं।
- पदार्थ के कणों के मध्य लगने वाला आकर्षण बल का मान सबसे कम होता हैं।
- पदार्थ के कणों के बीच सबसे ज्यादा रिक्त स्थान होता हैं।
- जैसे - हवा ,CNG ,LPG ,बादल आदि।
पदार्थों का अवस्था परिवर्तन :-
- Melting :- Melting ( गलनांक ) एक प्रक्रिया हैं जिसमे कोई पदार्थ ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाता हैं।
- जैसे :- बर्फ का पिघलना ,लोहे को गर्म करने पर पिघलना।
- Boiling :- Boiling ( क्वथनांक ) एक प्रक्रिया हैं जिसमे कोई पदार्थ द्रव अवस्था से गैस अवस्था में बदल जाता हैं।
- जैसे :- पानी का भाप में बदलना ,पेट्रोल को खुले में रखने पर उड़ जाना।
- Freezing :- Freezing ( हिमांक ) एक प्रक्रिया हैं जिसमे कोई पदार्थ द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में बदल जाता हैं।
- जैसे :- पानी का बर्फ में बदलना ,पिघले हुए लोहे को ठंडा करने पर ठोस अवस्था में आना।
- Condensation :- Condensation ( संघनन ) एक प्रक्रिया हैं जिसमे कोई पदार्थ गैस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाता हैं।
- जैसे :- भाप का पानी में बदलना ,बादलों का पानी की बूंदो में बदलना।
- Sublimation :- Sublimation ( उर्ध्वपातन ) एक प्रक्रिया हैं जिसमे कोई पदार्थ ठोस अवस्था से सीधे गैस अवस्था में बदल जाता हैं। या फिर गैस अवस्था से सीधे ठोस अवस्था में बदल जाता हैं बिना द्रव अवस्था में आए।
- जैसे :- कपूर ,आयोडीन ,अमोनियम क्लोराइड।
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Most Important MCQs :-
1. निम्न लिखित में से कौन Sublimation प्रक्रिया से नहीं गुजरता हैं - ( Which of the following does not undergo Sublimation. )
- (a) कपूर Camphor
- (b) आयोडीन Iodine
- (c) सोडियम क्लोराइड Sodium Chloride
- (d) अमोनियम क्लोराइड Ammonium Chloride
उत्तर / Answer :- (c) सोडियम क्लोराइड Sodium Chloride
2. निम्न लिखित में से कौन पदार्थ का एक उदाहरण हैं जिसे तरल पदार्थ कहा जा सकता हैं ? ( Out of the following, an example of matter which can be termed as fluid is :)
- (a) कार्बन Carbon
- (b) सल्फर Sulphur
- (c) ऑक्सीजन Oxygen
- (d) फॉस्फोरस Phosphorus
उत्तर / Answer :- (c) ऑक्सीजन Oxygen
3. निम्न लिखित में से कौन तत्व नहीं हैं ? ( Which of the following is not an Element? )
- (a) ग्रेफाइट Graphit
- (b) सिलिकॉन Silicon
- (c) आयरन Iron
- (d) पानी water
उत्तर / Answer :- (d) पानी water
4. निम्न लिखित में से कौन मिश्रण नहीं हैं ? ( Which of the following is not a Mixture? )
- (a) मिट्टी तेल Kerosene
- (b) पेट्रोल Petrol
- (c) अल्कोहल Alcohol
- (d) हवा Air
उत्तर / Answer :- (c) अल्कोहल Alcohol
5. वह तत्व जो सामान्य रूप में तरल अवस्था में होता हैं : ( The element which normally exist in liquid state are :-)
- (a) ब्रोमीन और आयोडीन Bromine and Iodine
- (b) पारा और क्लोरीन Mercury and Chlorine
- (c) आयोडीन और पारा Iodine and Mercury
- (d) ब्रोमीन और पारा Bromine and Mercury
उत्तर / Answer :- (d) ब्रोमीन और पारा Bromine and Mercury
6. निम्न लिखित में से कौन सा गैसों के द्रवीकरण के लिए उपयुक्त स्थिति प्रस्तुत करता हैं ? ( which of the following present the suitable condition for the liquefaction of gases? )
- (a) निम्न ताप ,निम्न दाब Low temperature, low pressure
- (b) उच्च ताप ,निम्न दाब High temperature, low pressure
- (c) निम्न ताप ,उच्च दाब Low temperature, high pressure
- (d) उच्च ताप ,उच्च दाब High temperature, high pressure
उत्तर / Answer :- (c) निम्न ताप ,उच्च दाब Low temperature, high pressure
Quiz :-
(1) विज्ञान प्रश्नोत्तरी Science Quiz
(2) सामान्य ज्ञान General Knowledge
(3) झारखण्ड राज्य ज्ञान State Gk
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.
Emoji